यूपी में टक्कर के बाद पिकअप वाहन में फंसकर डेढ़ किमी तक घिसटता रहा शख्स, धड़ से अलग हुआ सिर

मेरठ (उत्तर प्रदेश) में सोमवार रात सड़क किनारे स्कूटर खड़ा करने के दौरान एक शख्स को पिकअप वाहन ने टक्कर मार दी। बकौल रिपोर्ट्स, इस दौरान पिकअप वाहन में फंसकर वह करीब डेढ़ किलोमीटर तक घिसटता चला गया और धड़ से उसका सिर अलग हो गया। पुलिस के अनुसार, अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।

Load More