यूपी में टक्कर मारने के बाद कार में फंसी बाइक को 10 किमी तक घसीटा गया, वीडियो आया सामने
रायबरेली (उत्तर प्रदेश) में एक महिला प्रधान के पति को टक्कर मारने के बाद कार में फंसी उसकी बाइक को करीब 10 किलोमीटर तक घसीटा गया जिसका वीडियो सामने आया है। वीडियो में बाइक से चिंगारी निकलती दिख रही है। पुलिस ने बताया, "यह घटना 5 अगस्त की है, घायल शख्स का इलाज जारी है...कार चालक हमारी हिरासत में है।"