यूपी में टाटा स्टील के अफसर की हत्या के आरोपी को पुलिस ने एनकाउंटर में किया ढेर
गाज़ियाबाद पुलिस (यूपी) ने टाटा स्टील के नैशनल बिज़नेस हेड विनय त्यागी (42) की हत्या के अक्की उर्फ दक्ष नामक आरोपी को शुक्रवार तड़के एनकाउंटर में ढेर कर दिया जबकि उसका साथी फरार हो गया। बकौल पुलिस, उसके पास से विनय का लूटा गया मोबाइल बरामद हुआ। विनय की 3 मई की रात चाकू से गोदकर हत्या की गई थी।