यूपी में टायर फटने से बेकाबू हुए कंटेनर ने तीन लोगों को कुचला, मौके पर ही हुई मौत
कुशीनगर (उत्तर प्रदेश) में रविवार सुबह आगे का एक टायर फटने से बेकाबू हुए तेज़ रफ्तार कंटेनर ने बिहार निवासी 3 लोगों को कुचल दिया जिनकी मौके पर ही मौत हो गई। बकौल रिपोर्ट्स, तीनों पीड़ित ढाबे पर खाना खाने के बाद दो कारों में बैठने जा रहे थे और कंटेनर ने उनकी कारों को भी टक्कर मारी थी।