यूपी में टीचर के थप्पड़ मारने पर बेहोश हुई छात्रा, परिजन ने बुलाई पुलिस

आगरा (उत्तर प्रदेश) के एक पूर्व माध्यमिक विद्यालय में एक शिक्षक ने एक छात्रा को कथित तौर पर इतनी ज़ोर से थप्पड़ मारा है कि वह बेहोश होकर ज़मीन पर गिर गई। बकौल रिपोर्ट्स, घटना को लेकर शनिवार को छात्रा के पिता ने स्कूल में पुलिस बुला ली। शिक्षक द्वारा माफी मांगे जाने के बाद ग्रामीण और परिजन शांत हुए।

Load More