यूपी में टीचर ने डेस्क पर 'जय श्री राम' लिखने वाले छात्र के चेहरे पर पोता वाइटनर, हुई निलंबित
गाज़ियाबाद (उत्तर प्रदेश) में एक मिशनरी स्कूल में 7वीं कक्षा के छात्र द्वारा डेस्क पर 'जय श्री राम' लिखे जाने के बाद महिला टीचर ने उसके चेहरे पर वाइटनर पोत दिया जिसके बाद टीचर को निलंबित किया गया है। इस घटना के बाद हिंदूवादी संगठनों के कार्यकर्ताओं ने स्कूल पहुंचकर प्रदर्शन किया जिसके बाद प्रिंसिपल ने लोगों से माफी मांगी।