यूपी में टॉफी का लालच देकर नाबालिग लड़के ने 5 वर्षीय बच्ची का किया रेप, खून से लथपथ मिली
लखीमपुर खीरी (उत्तर प्रदेश) में एक नाबालिग लड़के ने पड़ोस में रहने वाली 5-वर्षीय बच्ची का कथित तौर पर रेप किया और वह खून से लथपथ हालत में आरोपी के घर में मिली। पीड़िता के पिता ने पुलिस को बताया कि आरोपी टॉफी का लालच देकर बच्ची को अपने साथ ले गया था। बकौल रिपोर्ट्स, बच्ची की हालत गंभीर है।