यूपी में टॉयलेट के लिए बस रोकने को कहने पर कंडक्टर ने चलती बस से मज़दूर को धकेला, हुई मौत
बरेली (उत्तर प्रदेश) में गुरुवार रात कंडक्टर ने चलती बस से कथित तौर पर धक्का देकर एक 38-वर्षीय मज़दूर को नीचे गिरा दिया और पहिए के नीचे आकर उसकी मौत हो गई। मृतक के भतीजे के अनुसार, चाचा ने टॉयलेट जाने के लिए कंडक्टर से बस रुकवाने को कहा जिस पर गुस्से में आकर कंडक्टर ने उन्हें बाहर धकेल दिया।