यूपी में ट्रक से टक्कर के बाद स्कूल बस के उड़े परखच्चे, 1 की मौत व 15 से ज़्यादा छात्र घायल
बिजनौर (उत्तर प्रदेश) में गुरुवार सुबह एक स्कूल बस की एक तेज़ रफ्तार ट्रक से टक्कर हो गई जिसमें बस चालक की मौत हो गई। हादसे में 15 से अधिक छात्र घायल बताए जा रहे हैं जिन्हें स्थानीय लोगों की मदद से अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हादसे में बस के परखच्चे उड़ गए जिसका वीडियो सामने आया है।