यूपी में ट्रेन की टक्कर से ट्रैक्टर के उड़े परखच्चे, करीब घंटेभर बाधित रहा ट्रैक

शाहजहांपुर (उत्तर प्रदेश) में शुक्रवार रात अवैध क्रॉसिंग से रेलवे ट्रैक पार कर रहे एक ट्रैक्टर को दिल्ली से बिहार जा रही जनसाधारण एक्सप्रेस ट्रेन ने टक्कर मार दी जिससे ट्रैक्टर के परखच्चे उड़ गए। इससे ट्रैक करीब 1 घंटे बाधित रहा और लगभग 6 ट्रेनें लेट हो गईं। जीआरपी के अनुसार, हादसे में कोई हताहत नहीं हुआ है।

Load More