यूपी में ट्रेन में सपा विधायक के सुरक्षाकर्मी पर चाकू से हमला कर लूटी गई कार्बाइन, केस दर्ज
मोहम्मदाबाद (उत्तर प्रदेश) के सपा विधायक सुहेब उर्फ मन्नु अंसारी के सुरक्षाकर्मी पर मंगलवार को बदमाशों ने श्रमजीवी एक्सप्रेस ट्रेन में कथित तौर पर चाकुओं से हमला कर उसकी कार्बाइन लूट ली। बकौल रिपोर्ट्स, घटना सुलतानपुर रेलवे स्टेशन से करीब 50 मीटर दूर हुई और आरोपी ट्रेन रोककर फरार हो गए। मामले में पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है।