यूपी में ट्रैक पर खड़े होकर सेल्फी लेने के दौरान ट्रेन से कटकर 11वीं के छात्र की हुई मौत
मथुरा (यूपी) में शनिवार को ट्रैक पर खड़े होकर सेल्फी लेते समय ट्रेन से कटकर 11वीं में पढ़ने वाले वंश नामक छात्र की मौत हो गई। बकौल रिपोर्ट्स, समय रहते उसके 3 दोस्त ट्रैक से हट गए थे। हादसे के बाद एसएसपी शैलेश पांडेय ने कहा कि फोटो-वीडियो के लिए ट्रैक के पास जाने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।