यूपी में ट्रैक्टर-ट्रॉली व ट्रक की भीषण टक्कर में हुई 3 लोगों की मौत
मुज़फ्फरनगर (यूपी) में सोमवार को हाईवे पर ट्रैक्टर-ट्रॉली व ट्रक की भीषण टक्कर में 3 लोगों की मौत हो गई और कई अन्य घायल हुए। बकौल पुलिस, ट्रैक्टर-ट्रॉली में 2 डीजे व अन्य सामान था और उसमें दर्जनभर लोग सवार थे। पुलिस के अनुसार, ट्रक ने ट्रैक्टर-ट्रॉली को पीछे से टक्कर मारी। फरार ट्रक चालक की तलाश जारी है।