यूपी में ट्रॉली बैग में मिला महिला का अर्धनग्न शव, हाथ पर लिखा है 'सरिता-दीपक'
चंदौली (उत्तर प्रदेश) में धनकुआंरी गांव के पास जंगल में शुक्रवार सुबह ट्रॉली बैग में एक महिला का अर्धनग्न शव मिला। बकौल रिपोर्ट्स, शव को प्लास्टिक की पन्नी में बांधकर बैग में रखा गया था और आसपास खून भी गिरा हुआ था। पुलिस ने बताया, "उसके (मृतका) हाथ पर 'सरिता-दीपक' नाम गुदा हुआ है...शव की शिनाख्त के प्रयास जारी हैं।"