यूपी में ठंड के चलते कई ज़िलों में 5वीं व 8वीं तक के स्कूलों में बढ़ाई गईं छुट्टियां
उत्तर प्रदेश में ठंड के मद्देनज़र बलरामपुर, बरेली और मैनपुरी के ज़िलाधिकारियों ने कक्षा 8 तक के स्कूलों में 16 जनवरी तक अवकाश घोषित कर दिया है। संभल, कानपुर, फिरोज़ाबाद व लखीमपुर खीरी में 8वीं तक के स्कूल 17 जनवरी तक बंद रहेंगे। आगरा में 5वीं तक के स्कूलों को 20 जनवरी तक बंद रखने के निर्देश दिए गए हैं।