यूपी में ठेले वालों से वसूली कर रहा था दारोगा, कहा- 'ओपीएस' के नाम पर ले रहे फंड; जांच शुरू
गोरखपुर (यूपी) के एक दारोगा का वीडियो वायरल हुआ है जिसमें वह ओल्ड पेंशन स्कीम (ओपीएस) के नाम पर ठेले वालों से ₹1,000 फंड जुटाने की बात कहता दिख रहा है। वीडियो में एक शख्स के 'किनसे लिया जा रहा' पर दारोगा कहता दिखा, 'जो दे दे स्वेच्छा से बिना मारे प्रेम से'। एसएसपी ने मामले में जांच बिठाई है।