यूपी में डंपर से टकराई पुलिस भर्ती परीक्षा देकर लौट रहे अभ्यर्थियों की कार, 1 की मौत व 9 घायल
झांसी (यूपी) से पुलिस भर्ती परीक्षा देकर लौट रहे अभ्यर्थियों की एक कार शनिवार देर रात पीछे से डंपर में टकरा गई जिसमें एक अभ्यर्थी की मौत हो गई और 9 लोग घायल हो गए। पुलिस ने सभी घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया और 3 घायलों की हालत गंभीर बनी हुई है। बकौल रिपोर्ट्स, मृतक कन्नौज का निवासी था।