यूपी में डब्ल्यूएचओ की 26 वर्षीय अकाउंट ऑफिसर की किराए के कमरे में मिली लाश
आज़मगढ़ (उत्तर प्रदेश) के ज़िला महिला अस्पताल स्थित डब्ल्यूएचओ के ऑफिस में कार्यरत पल्लवी सिंह नामक 26 वर्षीय अकाउंट ऑफिसर की लाश संदिग्ध परिस्थितियों में उनके किराए के कमरे में मिली है। मृतका के पिता ने एक लड़के और उसके परिवार वालों पर बेटी की हत्या का आरोप लगाया है। बकौल पिता, पल्लवी की फरवरी 2024 में शादी होनी थी।