यूपी में डिप्रेशन की शिकार महिला ने की विकलांग बेटे की पीट-पीटकर हत्या, फिर की खुदकुशी
मथुरा (उत्तर प्रदेश) में एक महिला ने कथित तौर पर अपने 13-वर्षीय विकलांग बेटे की डंडे से पीट-पीटकर हत्या करने के बाद फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। पड़ोसियों ने खून से लथपथ किशोर का शव और फंदे से लटका महिला का शव देखने के बाद पुलिस को सूचित किया। पुलिस ने बताया कि महिला डिप्रेशन की शिकार थी।