यूपी में डिवाइडर तोड़कर ट्रक से टकराने के बाद कई मीटर तक घिसटती चली गई कार, 6 लोगों की मौत

हापुड़ (यूपी) में दिल्ली-लखनऊ नैशनल हाईवे पर सोमवार देर रात एक तेज़ रफ्तार कार डिवाइडर तोड़कर दूसरी लेन में जा रहे ट्रक से टकरा गई जिससे कार सवार 6 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। बकौल रिपोर्ट्स, टक्कर से कार कई बार पलटते हुए कई मीटर तक घिसटती चली गई। वहीं, ट्रक चालक व क्लीनर फरार हो गए।

Load More