यूपी में डिवाइडर से टकराकर तेज़ रफ्तार कार के उड़े परखच्चे, दंपति समेत 3 लोगों की हुई मौत
सुलतानपुर (यूपी) में शुक्रवार को पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर डिवाइडर से टकराकर एक तेज़ रफ्तार कार के परखच्चे उड़ गए जिसकी तस्वीर सामने आई है। हादसे में एक दंपति समेत 3 लोगों की मौत हो गई जबकि एक अन्य शख्स गंभीर रूप से घायल हो गया। बकौल रिपोर्ट्स, घटना के समय कार सवार लोग एक शादी समारोह में जा रहे थे।