यूपी में डीजीपी मुख्यालय से संबद्ध की गईं एडीजी-आईजी पर प्रताड़ना का आरोप लगाने वाली एसपी
उत्तर प्रदेश में एडीजी और आईजी पर मानसिक प्रताड़ना का आरोप लगाने वाली महिला आईपीएस अधिकारी पूजा यादव को डीजीपी मुख्यालय से संबद्ध कर दिया गया है। वह जीआरपी लखनऊ में एसपी के पद पर तैनात थीं। पूजा ने अपनी शिकायत में दोनों अधिकारियों पर कार्य क्षेत्र में बाधा पहुंचाने व अभद्र टिप्पणी करने का आरोप लगाया है।