यूपी में डॉक्टर ने अपने बच्चों की ट्यूशन टीचर का किया रेप, कराया गर्भपात
लखनऊ (उत्तर प्रदेश) में एक डॉक्टर को उसके बच्चों को ट्यूशन पढ़ाने वाली लड़की के कथित रेप मामले में गिरफ्तार किया गया है। पीड़िता का दावा है कि आरोपी ने उसकी तस्वीरें मॉर्फ कर उसे ब्लैकमेल किया और फिर कई महीनों तक उसका रेप किया। लड़की का आरोप है कि डॉक्टर ने उसका गर्भपात भी कराया था।