यूपी में डॉक्टरों ने बीजेपी नेता को मृत किया घोषित, घर पहुंचने पर उनके शरीर में हुई हरकत
आगरा (यूपी) में बीजेपी के पूर्व ज़िलाध्यक्ष महेश बघेल की तबीयत खराब होने के बाद अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। इसके बाद परिजन महेश को घर ले गए लेकिन कुछ देर बाद उनके शरीर में हरकत होने पर उन्हें दोबारा अस्पताल ले जाया गया। महेश के भाई ने बताया, "वह अब ठीक हैं।"