यूपी में ड्यूटी के दौरान सहकर्मी से पैर दबवाता दिखा सरकारी फार्मासिस्ट, जांच शुरू
पीलीभीत (उत्तर प्रदेश) में स्वास्थ्य विभाग के अनिल कुमार मिश्रा नामक चीफ फार्मासिस्ट का ड्यूटी के दौरान ऑफिस में एक सहकर्मी से पैर दबवाने का वीडियो सामने आया है। यह वीडियो मेडिकल कॉलेज परिसर स्थित सीएमएसडी स्टोर का बताया जा रहा है। सीएमओ डॉ. आलोक कुमार शर्मा के अनुसार, वीडियो संज्ञान में आया है और मामले में जांच जारी है।