यूपी में ड्यूटी से घर लौटे दारोगा की कूलर से करंट लगने से हुई मौत, 1 माह पहले हुआ था प्रमोशन
इटावा (उत्तर प्रदेश) में ड्यूटी से लौटे विजय यादव नामक 54-वर्षीय दारोगा की करंट लगने से मौत हो गई है। बकौल रिपोर्ट्स, गुरुवार को बारिश के चलते विजय के कूलर में करंट आ रहा था और वह उसकी चपेट में आ गए लेकिन परिवार ने शुक्रवार सुबह उन्हें ज़मीन पर गिरा देखा। उनका 1 माह पहले ही प्रमोशन हुआ था।