यूपी में ड्राइवर को नींद आने के बाद खड़े ट्रक से टकराई तेज़ रफ्तार कार, 4 लोगों की हुई मौत
बुलंदशहर (उत्तर प्रदेश) में एक तेज़ रफ्तार कार की सड़क किनारे खड़े ट्रक से टक्कर के बाद उसमें सवार 4 लोगों की मौत हो गई जबकि 3 लोग घायल हुए हैं। पुलिस के मुताबिक, कार के ड्राइवर को नींद आने के चलते यह हादसा हुआ। बकौल पुलिस, हादसे में घायल हुए लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।