यूपी में ड्राइविंग लाइसेंस न होने पर युवक को लगाया गया करंट, 3 पुलिसकर्मियों पर केस दर्ज

पुलिस के मुताबिक, प्रतापगढ़ (उत्तर प्रदेश) के देल्हूपुर में 19-वर्षीय युवक की पिटाई करने और उसे करंट लगाने के आरोप में 3 पुलिसकर्मियों के खिलाफ गुरुवार को मामला दर्ज किया गया। पीड़ित का आरोप है कि 10 मई को दारोगा रामानुज यादव और दो सिपाहियों ने उसकी मोटरसाइकल को रोका और ड्राइविंग लाइसेंस न होने पर थाने ले जाकर पीटा।

Load More