यूपी में ढही कोल्ड स्टोरेज की छत, 10-15 लोग मलबे में फंसे
संभल (उत्तर प्रदेश) के ज़िलाधिकारी मनीष बंसल ने बताया है कि एक कोल्ड स्टोरेज की छत ढहने के बाद मलबे में 10-15 लोग फंसे हुए हैं जबकि 2 लोगों को बचा लिया गया है। मौके पर राज्य आपदा मोचन बल की टीम पहुंच गई है। पुलिस के अनुसार, जानकारी मिली है कि यह इमारत हाल ही में बनाई गई थी।