ताजमहल परिसर में योग करते हुए 5 लड़कियों ने बनाया वीडियो, सुरक्षाकर्मियों ने पकड़ा
आगरा में ताजमहल परिसर में 5 लड़कियों द्वारा योग करने का एक वीडियो सामने आया है। वहीं, सुरक्षा में तैनात सीआईएसएफ कर्मियों ने लड़कियों को पकड़कर पुलिस को सौंप दिया और लिखित में माफी मांगे जाने पर उन्हें छोड़ दिया गया। एक अधिकारी के अनुसार, ताजमहल परिसर में बिना अनुमति योग या किसी एक्टिविटी का वीडियो बनाना मना है।