यूपी में तिरंगे पर चांद बनाकर निकाला गया मुहर्रम का जुलूस, 5 लोगों के खिलाफ केस दर्ज
बहराइच (उत्तर प्रदेश) में तिरंगे पर चांद बनाकर मुहर्रम का जुलूस निकालने के मामले में पुलिस ने 5 लोगों पर केस दर्ज किया है। जुलूस शुक्रवार को निकाला गया था और बकौल रिपोर्ट्स, लोगों द्वारा इसका विरोध करने पर उनके साथ मारपीट की गई व उन्हें जान से मारने की धमकी दी गई। पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है।