यूपी में तिलक से पहले रेलवे ट्रैक पर मिले युवक व विवाहित प्रेमिका के शव, खुदकुशी की आशंका
बाराबंकी (यूपी) में गुरुवार को रेलवे ट्रैक पर एक शख्स व विवाहिता का शव मिला। इन दोनों का कथित तौर पर 6-वर्षों से प्रेम प्रसंग चल रहा था और युवक का शुक्रवार को तिलक समारोह था। पुलिस के मुताबिक, प्रथम दृष्टया लगता है कि दोनों ने आत्महत्या की है। बकौल रिपोर्ट्स, महिला का पति सऊदी अरब में काम करता है।