यूपी में 'तुम किसी और से शादी नहीं कर सकती' कहकर ममेरे भाई ने युवती पर चाकू से किया हमला
बांदा (उत्तर प्रदेश) में शादी से मना करने पर ममेरे भाई ने एक युवती पर चाकू से कई वार किए जिससे वह बुरी तरह घायल हो गई है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, युवक ने 'तुम मेरे अलावा किसी और से शादी नहीं कर सकती' कहकर युवती पर हमला कर दिया था। बकौल पुलिस, युवक और युवती दोनों एलएलबी के छात्र हैं।