यूपी में तेज़ धमाके के साथ टीवी फटने से पति-पत्नी की हुई मौत, 6 माह पहले हुई थी शादी
आगरा (उत्तर प्रदेश) में बुधवार की शाम को तेज़ धमाके के साथ टीवी फटने से 26-वर्षीय एक युवक और 22-वर्षीय उसकी पत्नी की मौत हो गई। परिजन के मुताबिक, घटना के वक्त पति-पत्नी टीवी देख रहे थे तभी उसमें से अचानक चिंगारी निकलने लगी और टीवी फट गया। गौरतलब है कि दोनों की 6 माह पहले ही शादी हुई थी।