यूपी में तेज़ बारिश के साथ गिरे ओले, गाड़ियों के शीशे टूटने की तस्वीर आई सामने
उत्तर प्रदेश के कई ज़िलों में सोमवार को तेज़ बारिश के साथ ओले गिरे जिससे कई गाड़ियों के शीशे टूट गए व इमारतों पर लगे होर्डिंग सड़कों पर गिर गए। वहीं, आगरा में टेबल टेनिस की बॉल जितने बड़े ओले गिरे जिसकी तस्वीर सामने आई है।
इसके अलावा शामली में आकाशीय बिजली गिरने से 2 लोगों की मौत हो गई।