यूपी में तेज़ रफ्तार डीसीएम ने रेहड़ी-पटरी वालों व राहगीरों को कुचला, 3 लोगों की हुई मौत
सीतापुर (उत्तर प्रदेश) में रविवार रात तेज़ रफ्तार डीसीएम ने ई-रिक्शा, रेहड़ी-पटरी वालों व राहगीरों को कुचल दिया जिसमें 3 लोगों की मौत हो गई जबकि 3 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। बकौल रिपोर्ट्स, कई लोगों ने पास में बने नाले में कूदकर अपनी जान बचाई। बकौल पुलिस, चालक को हिरासत में ले लिया गया है।