यूपी में तैनात दारोगा के 24 वर्षीय बेटे की मसूरी में गला रेतकर की गई हत्या
मेरठ (यूपी) में तैनात दारोगा के 24-वर्षीय बेटे कपिल की मसूरी के होम स्टे में कथित तौर पर गला रेतकर हत्या कर दी गई और उसका शव बेड के नीचे खून से लथपथ मिला है। कपिल एक युवक व युवती संग मसूरी घूमने गया था। घटना के बाद दोनों फरार हैं व पुलिस को उनकी लोकेशन हरिद्वार में मिली है।