यूपी में थाना प्रभारी ने 'सिस्टम आर-पार का' गाने पर कराया वीडियो शूट, किए गए लाइन हाज़िर
नोेएडा (उत्तर प्रदेश) के थाना सेक्टर-126 के प्रभारी अजय चाहर ने 'भाईचारा तगड़ा...सिस्टम आर-पार का' गाने पर वर्दी में वीडियो शूट कराया जिसके वायरल होने के बाद उन्हें तत्काल प्रभाव से लाइन हाज़िर किया गया है। बकौल रिपोर्ट्स, वीडियो को बिना अनुमति के पुलिस स्टेशन में शूट किया गया था। चाहर के खिलाफ विभागीय जांच के आदेश दिए गए हैं।