यूपी में थाने पहुंचे फरियादी से दरोगा ने की गाली-गलौच, वीडियो हुआ वायरल; अधिकारी निलंबित

उन्नाव के दरोगा आज़ाद यादव का एक वीडियो वायरल हुआ है जिसमें वह थाने पहुंचे फरियादी से मां-बहन की गाली देकर बात कर रहे हैं। बकौल रिपोर्ट्स, फरियादी अपने ई-रिक्शा सीज़ होने के बाद उसे छुड़वाने के लिए थाने पहुंचे थे। उन्नाव पुलिस के मुताबिक, वीडियो का संज्ञान लेते हुए दरोगा को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है।

Load More