यूपी में थाने लाकर पुलिसकर्मियों ने शख्स को लाठी व लात-घूसों से पीटा, जांच के दिए गए आदेश
कानपुर (उत्तर प्रदेश) में थाना परिसर के अंदर एक शख्स को 3 पुलिसकर्मियों द्वारा लाठी व लात-घूसों से पीटने का वीडियो वायरल हुआ है। पुलिस के मुताबिक, शख्स के खिलाफ चेक बाउंसिंग मामले में कोर्ट से वॉरंट जारी हुआ था जिसको लेकर पुलिस उसे गिरफ्तार करके लाई थी। बकौल पुलिस, जांच के बाद मामले में आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।