यूपी में दलित महिला से गैंगरेप के बाद उसके पैर पर चढ़ाई गई बाइक, काटनी पड़ी टांग
मथुरा (उत्तर प्रदेश) में एक दलित महिला को नशीला पदार्थ पिलाकर उसका गैंगरेप करने और उसे रेलवे ट्रैक के पास फेंकने का मामला सामने आया है। पीड़िता के पैर पर कथित तौर पर बाइक चढ़ा दी गई थी जिसके चलते अस्पताल में उसके एक पैर को काटना पड़ा। बकौल पुलिस, इस मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है।