यूपी में दहेज के लिए पत्नी की हत्या करने के आरोपी ने कोर्ट में अपनी गर्दन पर मारा ब्लेड

गौतमबुद्ध नगर (उत्तर प्रदेश) के एक कोर्ट में शुक्रवार को दहेज के लिए पत्नी की हत्या करने के एक 35-वर्षीय आरोपी ने सुनवाई के दौरान अपनी गर्दन पर ब्लेड मार लिया। पुलिस के अनुसार, आरोपी को अस्पताल में भर्ती कराया गया और उसकी हालत खतरे से बाहर है। वहीं, घटना के बाद अदालत ने मामले की सुनवाई स्थगित कर दी।

Load More