यूपी में दारोगा की पिस्तौल से गोली लगने से घायल महिला की हुई मौत, आरोपी पर इनाम घोषित
अलीगढ़ (यूपी) में एक दारोगा की पिस्तौल से गोली लगने के बाद घायल हुई 55-वर्षीय महिला की बुधवार देर रात मौत हो गई। घटना 8 दिसंबर को हुई थी जब महिला अपने बेटे संग पासपोर्ट वेरिफिकेशन के लिए थाने पहुंची थी। वहीं, फरार दारोगा के खिलाफ कोर्ट ने गैर-ज़मानती वॉरंट व पुलिस ने ₹20,000 का इनाम घोषित किया है।