यूपी में दारोगा ने कार चालक को मारा थप्पड़, चालक ने चिल्लाकर कहा- चालान करो, थप्पड़ क्यों मारा
गोरखपुर (यूपी) में एक दारोगा ने सड़क किनारे कार खड़ी करने पर चालक को कथित तौर पर थप्पड़ मार दिया जिसके बाद चालक ने चिल्लाते हुए कहा, "चालान करो...थप्पड़ क्यों मारा, कौन होते हो तुम मारने वाले?" इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। एक X यूज़र ने कमेंट किया, "यूपी में पहले गुंडाराज था, अब पुलिस गुंडाराज है।"