यूपी में दारोगा ने की खुदकुशी, नोट में लिखा- ईमानदार व्यक्ति की पुलिस में इज़्ज़त नहीं है
सीतापुर (यूपी) में शुक्रवार को मनोज कुमार (54) नामक दारोगा ने थाने में कथित तौर पर अपनी सर्विस रिवॉल्वर से गोली मारकर आत्महत्या कर ली। दारोगा ने नोट में लिखा है, "थाना मछरेहटा के एसएचओ सभी विवेचनाओं में रुपयों की मांग करते हैं...ईमानदार व्यक्ति की पुलिस में इज़्ज़त नहीं है।" एसपी चक्रेश मिश्रा के अनुसार, मामले की जांच जारी है।