यूपी में दारोगा ने हवाला कारोबारी से पकड़े ₹85 लाख, एनकाउंटर की धमकी देकर हड़पे ₹50 लाख
गोरखपुर (यूपी) में सोमवार रात एक दारोगा ने चेकिंग के दौरान एक हवाला कारोबारी के पास से ₹85 लाख बरामद किए। पीड़ित के अनुसार, दारोगा ने ₹50 लाख रख लिए और उसे एनकाउंटर की धमकी देते हुए ₹35 लाख लौटाकर भगा दिया। एसएसपी गौरव ग्रोवर ने बताया, ''जांच में घटना सही निकली...दारोगा के पास से ₹44 लाख बरामद हुए हैं।"