यूपी में दिनदहाड़े बैंक मैनेजर से मोबाइल छीनकर फरार हुआ बाइक सवार बदमाश
गाज़ियाबाद (उत्तर प्रदेश) के इंदिरापुरम इलाके में एक बाइक सवार बदमाश दिनदहाड़े आलोक रंजन नामक बैंक मैनेजर से मोबाइल छीनकर फरार हो गया है। इस घटना का एक सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है जिसमें बाइक सवार बैंक मैनेजर का मोबाइल छीनता दिख रहा है। पुलिस ने बैंक मैनेजर की शिकायत पर केस दर्ज कर लिया है।