यूपी में दुकान में आग लगने के बाद सिलिंडर में हुआ ब्लास्ट, वीडियो बना रहे युवक की हुई मौत
कानपुर (उत्तर प्रदेश) में एक दुकान में आग लगने के बाद उसमें रखे सिलिंडर में ब्लास्ट हो गया जिसके चलते घटना का वीडियो बना रहे एक युवक की मौत हो गई है। पुलिस ने बताया कि इस घटना में 2 अन्य लोग घायल भी हुए हैं और उन्हें इलाज के लिए अस्पताल भेज दिया गया है।