यूपी में दुकान में काम करते समय अचानक गिरने के बाद 25 वर्षीय युवक की हुई मौत
आगरा (यूपी) में दुकान में बैठकर काम करते समय अचानक गिरने के बाद एक 25 वर्षीय युवक की मौत हो गई है जिसका सीसीटीवी फुटेज सामने आया है। उसके साथियों ने बताया कि डॉक्टरों ने उसे हार्ट अटैक आने की आशंका जताई है। वहीं, पुलिस सीसीटीवी फुटेज और दुकानदार से पूछताछ के आधार पर मामले की जांच कर रही है।