यूपी में दुकानदार ने विराट कोहली के शतक लगाने पर 500 लोगों को फ्री में खिलाई चिकन बिरयानी

मुज़फ्फरनगर (उत्तर प्रदेश) में एक दुकानदार ने विराट कोहली द्वारा दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ शतकीय पारी खेलने के बाद करीब 500 लोगों को फ्री में चिकन बिरयानी खिलाई। दरअसल, दुकानदार ने ऑफर दिया था कि कोहली जितने रन बनाएंगे बिरयानी पर उतने ही प्रतिशत की छूट मिलेगी। गौरतलब है, रविवार को कोहली ने अपने 35वें जन्मदिन पर 49वां शतक लगाया।

Load More